BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर दुष्कर्म और शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पुलिस आरक्षक पर गंभीर दुष्कर्म के आरोप लगाए। युवती का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आक्रोशित पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह इच्छामृत्यु (स्वेच्छा से मृत्यु) की अनुमति मांगने को मजबूर होगी। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़िता ने कहा कि अब वह मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक अपनी गुहार पहुंचाएगी। वहीं प्रशासनिक सूत्रों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य और देश में महिला सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bhuvan Patel

बलौदा बाजार में अनुभवी इंजीनियर और मैनेजर के लिए सुनहरा मौका — के.पी. कंस्ट्रक्शन, सुनीता कंस्ट्रक्शन और ऋषिकेश ट्रेडर्स में भर्ती

Bhuvan Patel

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!