BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बिटकुली पंचायत का 15 लाख से अधिक का फंड घोटाला — जांच रिपोर्ट में प्रमाणित अनियमितता, अधिकारियों को चेतावनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार
कलेक्टर जनदर्शन (टोकन नंबर 2270125000944) में दर्ज ग्रामीणों की शिकायत ने ग्राम पंचायत बिटकुली में हुए वित्तीय अनियमितताओं के बड़े मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में यह पाया गया कि पूर्व सरपंच संतोषी मनहरे के कार्यकाल के दौरान पंचायत की निधियों का दुरुपयोग किया गया और कई भुगतान नियमों के विपरीत किए गए।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, पंचायत फंड से कुल ₹15,62,874 की राशि का गलत तरीके से व्यय किया गया —
मूलभूत निधि से ₹1,60,000
15वें वित्त आयोग (ग्राम पंचायत विकास) से ₹3,00,500
15वें वित्त आयोग (जनपद पंचायत विकास) से ₹7,20,774
15वें वित्त आयोग (जिला पंचायत विकास) से ₹3,81,600
कुल राशि का अधिकांश भाग विभिन्न मदों में एस.के. ट्रेडर्स (पूर्व सरपंच पति संदीप मनहरे की फर्म) के नाम पर खर्च दिखाया गया।
शिकायतकर्ताओं सोहन मनहरे, राजेश कुमार रथु और अन्य ग्रामवासियों ने आरोप लगाया था कि जांच अधिकारी आर.एस. मनहरे (सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी) तथा नरेशचंद्र टंडन (सहायक विकास विस्तार अधिकारी) ने बिना शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में जांच पूरी कर दी थी। ग्रामीणों की आपत्ति के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बलौदाबाजार द्वारा पुनः जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए।
जांच दल — शत्रुघ्न लाल ध्रुव और इन्द्रदेव वर्मा (ADEO) — ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि पंचायत निधियों का उपयोग छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 और ग्राम पंचायत (लेखा) नियम 1999 के विपरीत हुआ है।
इस रिपोर्ट के आधार पर जनपद पंचायत बलौदाबाजार ने दोनों जांच अधिकारियों को अंतिम चेतावनी पत्र जारी करते हुए कहा है कि “यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही या पक्षपातपूर्ण जांच की पुनरावृत्ति हुई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा।”
ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों पर आर्थिक गबन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा पंचायत निधि की पूरी वसूली सुनिश्चित की जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह ने किया मीडिया सेल का विस्तार

Bhuvan Patel

बारूद के बीच बेपरवाह व्यवस्था! कवर्धा में सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियाँ — प्रशासन की एडवायजरी कागज़ों में सिमटी”

Bhuvan Patel

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: सीमा अनंत ने मोदी सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!