BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत जिला परियोजना समन्वयक एवं एमआईएस सहायक पद के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
10 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति
कवर्धा, आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के पत्र के परिपालन में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा नियम 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति किए जाने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है, जिसे जिला कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कबीरधाम के सूचना पटल तथा जिले की अधिकृत वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है। पात्र एवं अपात्र सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर 2025, सायं 4ः00 बजे तक आमंत्रित की गई है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी आवेदक को व्यक्तिगत रूप से लिखित सूचना नहीं भेजी जाएगी। विलंब से प्राप्त आवेदन के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्याऊ भी, परवाह भी: चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों और बेजुबानों के लिए संजीवनी बनी नगर पालिका कवर्धा”

Bhuvan Patel

अर्जुन तिवारी का जनसंपर्क दौरा: वैवाहिक आयोजनों में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Bhuvan Patel

जगन्नाथ पब्लिक स्कूल कुंडा का वार्षिक उत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!