BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

विकास ही लक्ष्य, जनता ही प्रेरणा”—पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 49 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ग्रामीण सुविधाओं और अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम, गांव-गांव तक पहुँचेगा विकास का प्रकाश
कवर्धा/पंडरिया।
जनता की सुविधा और ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा ने एक बार फिर विकास की नई इबारत लिखी है। शुक्रवार को उन्होंने 49 लाख 52 हजार रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस दौरान गोरखपुर खुर्द, बनिया, डुमरिया, मजगांव और रणजीतपुर गांवों में सीसी रोड, पुलिया, भवन निर्माण और विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे कई कार्यों का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि —
“यह सभी कार्य समृद्ध और सशक्त पंडरिया की आधारशिला हैं। पहले की सरकारों में जहां पंडरिया उपेक्षित रहा, वहीं अब डबल इंजन की भाजपा सरकार के सुशासन में यह क्षेत्र निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। ग्रामीण परिवारों की सुविधा और जीवन स्तर को सुधारना हमारा संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछ रहा है, हर गली में प्रकाश व्यवस्था हो रही है और स्वच्छता से लेकर पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विकास कार्य अब सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।
भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के कारण अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेज़ी से पूरे हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।
“महिला, युवा, किसान और वरिष्ठ नागरिक—सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए योजनाएं धरातल पर लागू हो रही हैं, और इनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं,”
उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनता की सुविधा, स्वावलंबन और क्षेत्र की प्रगति के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
पंडरिया में इन विकास कार्यों के भूमिपूजन के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि विधायक भावना बोहरा का लक्ष्य केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता की सुविधा, सम्मान और सशक्तिकरण को स्थायी स्वरूप देना है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सतनाम मेला में भूपेश बघेल ने दी सामाजिक समरसता की सीख, बोले – जाति धर्म के भेदभाव को खत्म करना होगा

Bhuvan Patel

मनरेगा भवन बना “दरारों का स्मारक”! 3 साल में तैयार पंचायत भवन की गुणवत्ता पर सवाल, लाखों खर्च फिर भी हाल बेहाल

Bhuvan Patel

कवर्धा के वार्डो में पहुचे कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई, नुक्कड़ सभाएं ली , कांग्रेस से फिर से सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यो के बारे में दी जानकारी , चुनाव घोषणा पत्र के वादो को पूरा कर जीता जनता का भरोसा-अकबर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!