BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम: अविवाहित बालिका ने जन्म दिया नवजात शिशु, शिशु की हालत नाजुक — प्रशासन को अब तक जानकारी नहीं

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । जिले के थाना कुकदूर क्षेत्र से एक गंभीर सामाजिक मामला सामने आया है, जहां एक अविवाहित बालिका ने लगभग एक माह पूर्व नवजात शिशु को जन्म दिया। सूत्रों के अनुसार, महिला अपने नाना-नानी के घर में रह रही है।
जानकारी के मुताबिक, नवजात शिशु की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई है, लेकिन अब तक इस मामले की औपचारिक जानकारी स्थानीय प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई है। ऐसे में शिशु के जीवन को लेकर चिंता की स्थिति बनी हुई है।
सामाजिक सूत्रों का कहना है कि यह मामला न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच की कमी को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रश्न उठाता है कि गांव स्तर पर ऐसे संवेदनशील मामलों की निगरानी किस प्रकार की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य अमला और थाना कुकदूर पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर मां और शिशु दोनों की सुरक्षा और चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करें।
महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। यह रिपोर्ट केवल मानवता और प्रशासनिक जवाबदेही के दृष्टिकोण से तैयार की गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में चौपाटी और समनापुर रोड निर्माण में देरी पर सख्ती: 15 दिन में दिखे प्रगति, वरना नोटिस- ब्लैकलिस्टिंग तय

Bhuvan Patel

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ — कवर्धा में शिव मंदिर में तोड़फोड़, प्रशासन पर सुरक्षा के गंभीर सवाल”

Bhuvan Patel

प्रशासन की सख्ती: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, एक सेल्समेन बर्खास्त, पटवारी व सचिव निलंबित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!