BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

रहस्य में लिपटी मौत — कबीरधाम के पोड़ी में बरामद हुई सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बोडला विकासखण्ड के पोड़ी गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान से तीन दिन पुरानी सड़ी-गली लाश बरामद हुई। घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर एक युवक का शव सड़ी अवस्था में पड़ा मिला।
मृतक की पहचान लोरमी निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है, जो पोड़ी में एक दुकान पर काम करता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि उसकी मौत लगभग 21 अक्टूबर को हुई थी। तब से शव मकान के अंदर पड़ा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी।
घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्च्यूरी भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रहस्य से पर्दा उठेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से नजर नहीं आ रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या, आत्महत्या या हादसा—सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
📍 घटना से पूरे पोड़ी गांव में दहशत का माहौल है, लोग अब भी स्तब्ध हैं कि आखिर संतोष यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्रामीणों को मिला सेहत का संबल: खपरी में आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में 138 मरीजों का उपचार

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शेयर धारक गन्ना किसानों को रियायती दर पर किया 50 किलो शक्कर का वितरण

Bhuvan Patel

रमेश कुमार शर्मा होंगे कुंडा का पंचायत सचिव ,जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!