BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“भारतमाला फर्जीवाड़े में नाम आने के बाद निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘मैं निर्दोष हूं'”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘भारतमाला परियोजना’ में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच एक सनसनीखेज मोड़ आया है। इस परियोजना में नाम सामने आने और निलंबन के बाद पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा ने आत्महत्या कर ली है। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां उन्होंने अपने जोंकी स्थित फार्म हाउस में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

सुसाइड नोट में लिखी व्यथा – “मैं निर्दोष हूं…”
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें सुरेश मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने लिखा – “मैंने कोई गलती नहीं की… मुझे गलत तरीके से फंसाया गया… मानसिक दबाव अब सहन नहीं हो रहा…”
सूत्रों की मानें तो इस पत्र में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और दबाव की परिस्थितियों का भी उल्लेख है, जिससे जांच की दिशा महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित हो सकती है।
भारतमाला परियोजना में फर्जीवाड़े का आरोप
भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। प्रारंभिक जांच में सुरेश मिश्रा का नाम सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया था और एफआईआर भी दर्ज की गई थी। आरोप था कि उन्होंने भूमि मुआवजे में अनियमितता और हेरफेर की थी।
आत्महत्या या दबाव में लिया गया कदम? पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि“सुसाइड नोट की सामग्री बेहद संवेदनशील है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”
उद्योग मंत्री की प्रतिक्रिया 
घटना को लेकर राज्य के उद्योग मंत्री ने कहा कि “यह बेहद दुखद और चिंताजनक है। यदि किसी स्तर पर किसी निर्दोष को फंसाया गया है, तो निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।
इस आत्महत्या ने पूरे राज्य प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है। अब सवाल उठता है – क्या सुरेश मिश्रा वाकई दोषी थे या उन्हें किसी बड़े खेल का मोहरा बनाया गया? क्या यह आत्महत्या एक प्रशासनिक दबाव की परिणति है? इन तमाम सवालों के जवाब आने वाले जांच निष्कर्ष में ही स्पष्ट हो सकेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर का प्रवेश: सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल, गिरोह की आशंका

Bhuvan Patel

पंडरिया में आईपीएल सट्टेबाजी का बढ़ता जाल, सभी वर्ग आ रहे गिरफ्त में

Bhuvan Patel

जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर धोखाघड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!