BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भीड़ जैसी बर्बरता – गांव के बीच चौक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, जान गई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले  में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम जर्वे में चार आरोपियों ने एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद थाना पलारी पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक कैलाश वर्मा (25 वर्ष) निवासी ग्राम जर्वे था। दिनांक 22 अक्टूबर की रात पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में आरोपी कामेश्वर साहू, जतिराम साहू और उनके साथियों ने कैलाश को घर से घसीटते हुए गांव के चौक तक लाया और खंभे से बांधकर हाथ-मुक्का, डंडे और जीआई पाइप से बेरहमी से पीटा।
बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के पिता पुरूषोत्तम वर्मा, भाई बुध्देश वर्मा और ग्रामीण गेंदराम साहू से भी आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गंभीर रूप से घायल कैलाश वर्मा को पहले शासकीय अस्पताल पलारी और फिर जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद अंशु साहू (19), जतिराम साहू (43), बिहारी लाल साहू (35) और कामेश्वर साहू (45) — सभी निवासी ग्राम जर्वे — को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 127(2), 109, 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना वर्ष पर मेगा रक्तदान शिविर, आमजन से सहभागिता की अपील

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर के गणेंश पंडालो में जाकर लिया आशीर्वाद

Bhuvan Patel

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025: पंडरिया और बोड़ला निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण कर किया गया रवाना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!