BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सरकारी योजनाओं से प्रभावित होकर तरेगांव जंगल के पंच भाजपा में हुए शामिल — जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने दिलाई सदस्यता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। आज ग्राम पंचायत तरेगांव जंगल के पंच ईश्वर धुर्वे और दयाराम श्याम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने दोनों पंचों का पार्टी गमछा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी ने विधिवत रूप से गमछा पहनाकर दोनों जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि भाजपा सरकार की लोकहितैषी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे आमजन का विश्वास पार्टी के प्रति और मजबूत हो रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण कुमार वैष्णव, कार्यालय मंत्री पन्नालाल चंद्रवंशी, दिलीप नायक, सुखराम बैगा, सुखरू बैगा, दयाल सिंह बैगा, मंजीराम बैगा सहित ग्राम पिपरहा और दुर्जनपुर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा में शामिल होने वाले पंचों ने कहा कि वे जनसेवा और विकास की दिशा में पार्टी की विचारधारा के साथ कार्य करेंगे

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जांच में जुटी पुलिस , नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bhuvan Patel

डीपीएस महाराजपुर में शिक्षकों का प्रशिक्षण : लर्निंग आउटकम्स और 21वीं सदी के कौशल पर गहन विमर्श

Bhuvan Patel

पांडातराई में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से संपन्न, आचार्य जलेश्वर महाराज के सान्निध्य में निकली कलश यात्रा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!