BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा — पति-पत्नी समेत 3 की मौके पर मौत, मोटरसाइकिल-ट्रक में हुई भीषण टक्कर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। पंडरिया ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम रहमानकापा के पास आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ, जब मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और एक युवक — तीनों ग्राम सगौना से बकेला अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पंडरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 112 की सहायता से शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया भेजा गया।
फिलहाल पंडरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा उपायों की सख्त मांग कर रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

25 को महा स्वच्छता अभियान : जिला पंचायत सामान्य सभा में सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था और खाद वितरण पर हुई कड़ी समीक्षा

Bhuvan Patel

नरेगा स्टाफ से गैर-नरेगा काम पर सख्त रोक: कलेक्टर कबीरधाम का स्पष्ट आदेश, उल्लंघन पर होगी जवाबदेही

Bhuvan Patel

नागाडबरा हत्याकांड का खुलासा , 14 आरोपियो को पुलिस ने लिया हिरासत में 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!