BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पिकनिक मनाने जा रहे कैवर्त परिवार की पिकअप पलटी — एक की मौत, 17 घायल, 5 गंभीर को सिम्स  रिफर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ग्राम भोथीडीह, थाना मस्तूरी से पिकनिक मनाने के लिए निकला कैवर्त परिवार का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम भोथीडीह ठाकुर देवा थाना मस्तूरी से लगभग 30 सदस्य पीकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) में सवार होकर तुरतुरिया कसडोल की ओर जा रहे थे।
डोंगरी डीह थाना लवन के पास अचानक वाहन के पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 17 लोगों को चोटें आईं और एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य पिता रामलाल (उम्र 55 वर्ष, निवासी भोथीडीह, थाना मस्तूरी) के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से घायल पाँच व्यक्तियों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जिनमें शामिल हैं —
कु. प्रिया कैवर्त पिता जोहित लाल (उम्र 20 वर्ष)
खिलेश पिता परमेश्वर कैवर्त (उम्र 10 माह)
श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त पति जोहित
श्रीमती गंगा कैवर्त पति परमेश्वर कैवर्त (निवासी तरौद, थाना अकलतरा)
नितेश कैवर्त पिता अंगद कैवर्त (उम्र 26 वर्ष)
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वाहन का संतुलन बिगड़ने का कारण तकनीकी खराबी (बेरिंग टूटना) था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर 872 हितग्राहियों को 97 लाख से अधिक की आर्थिक मदद

Bhuvan Patel

नवरात्रि में कवर्धा रहेगा सात्विक माहौल – नगर पालिका और व्यापारियों ने मिलकर लिया फैसला, मंदिरों और दुर्गा पंडालों के पास नहीं लगेंगी अंडा-बिरयानी की दुकानें”

Bhuvan Patel

देह व्यापार करने वाले 10 आरोपी पुलिस की गिरप्त में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!