BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर भव्य निशान यात्रा निकली, पुष्प वर्षा से गूंजा शहर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदा बाजार। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर शनिवार को खाटू श्याम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
निशान यात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों — बस स्टैंड, गांधी चौक, नेहरू चौक, सराफा लाइन, शिशु मंदिर, सदर बाजार होते हुए बजरंग मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाओं ने पीली साड़ियां और पुरुषों ने पीले कुर्ते-पजामे पहनकर भाग लिया। यात्रा के दौरान श्याम प्रेमी भक्तों ने बाबा श्याम के भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को निशान अर्पित किए और विशेष पूजा-अर्चना की। एकादशी के मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था, बाबा को सजे हुए रथ पर विराजमान किया गया और ज्योत प्रज्वलित कर आरती की गई।
रात में नगर भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा समाप्ति के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस आयोजन में निशान समिति के सदस्य राजेश केडिया, घनश्याम साहू, हैप्पी सोनी, मनोज, नरेश केडिया, दिनेश केडिया, कैलाश केसरवानी, मनीष केसरवानी, अजय श्रीवास, बुधराम, महेश नवल, कमल अग्रवाल, अरुण माहेश्वरी, संतोष तिवारी, रोहित साहू, कुत्तनु तिवारी, शिव शुक्ला, नवनीत अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अजय श्रीवास सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महिलाओं में निशा केडिया, सीमा केडिया, सरोज केडिया, गार्गी महेश्वरी, मीना गुप्ता, मैत्री महेश्वरी एवं अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
कार्तिक एकादशी को देव उठनी एकादशी और छोटी दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन जिलेभर में तुलसी-विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कहा प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जनता है तैयार

Bhuvan Patel

बैगा आदिवासी क्षेत्र में वनोपज विक्रय संबंधी दी गई जानकारी

Bhuvan Patel

कबीरधाम में बड़ा धमाका जिला से लेकर महाविद्यालय तक सभी प्रभारी बदले, जल्द बनेगी नई टीम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!