BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

इंस्टाग्राम प्रेमी संग पत्नी ने रची हत्या की साजिश — फल विक्रेता की गला काटकर हत्या, चेन्नई से पकड़ा गया प्रेमी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
फल विक्रेता अमृत गिरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में मृतक की पत्नी चंद्रिका गिरी और उसके इंस्टाग्राम प्रेमी टुन्ना कुमार शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के बाद इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश किया।
घटना 24-25 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात की है। मृतक अमृत गिरी घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे नाचा कार्यक्रम देखने ग्राम लटेरा गए हुए थे। सुबह जब परिवार लौटा तो अमृत गिरी घर के सोफे पर खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी।
जांच के दौरान पत्नी चंद्रिका गिरी के जवाबों पर पुलिस को शक हुआ। मनोवैज्ञानिक पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसका इंस्टाग्राम के माध्यम से टुन्ना कुमार शर्मा से प्रेम संबंध था। पति के विरोध और डांट-फटकार से नाराज होकर उसने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
योजना के तहत चंद्रिका ने नाचा कार्यक्रम जाने का बहाना बनाया, और उसी दौरान टुन्ना कुमार ने घर में घुसकर लोहे की कुल्हाड़ी से वार कर अमृत गिरी की हत्या कर दी। इसके बाद वह चेन्नई भाग गया।
साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया, जबकि चंद्रिका गिरी को गांव से ही हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ टुन्ना कुमार शर्मा (25 वर्ष), निवासी बकटपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)
2️⃣ चंद्रिका गिरी (38 वर्ष), निवासी ग्राम वटगन, थाना पलारी
दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज 01 नवम्बर 2025 को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते अवैध संबंध कई बार गंभीर अपराधों में बदल जाते हैं, इसलिए सतर्कता और पारिवारिक संवाद ही ऐसे अपराधों की रोकथाम का प्रमुख उपाय है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में नशा समाग्री की बिक्री करने वाले संचालक पर कार्रवाही करने के दिए निर्देश

Bhuvan Patel

बलौदाबाजार में धान खरीदी पर सवालों की बारिश: तहसीलदार ने पहले रोकी खरीदी, फिर फोन पर दिलवा दी अनुमति!

Bhuvan Patel

निर्माण शुरू होते ही सवालों में घिरी गौरव पथ CC सड़क, पालनसरी में 22 लाख की लागत पर मानकों की अनदेखी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!