BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में ‘विबी-जी-राम-जी’ पर वार्तालाप: ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रायपुर द्वारा कवर्धा में आयोजित एक दिवसीय ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम में ग्रामीण भारत के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ‘विबी-जी-राम-जी’ (VB-G-RAM-G) योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने बताया कि योजना में कृषि चक्र को ध्यान में रखते हुए 60 दिनों का विशेष ब्लॉक शामिल किया गया है, जिससे किसानों के कार्य प्रभावित न हों।

विशिष्ट अतिथि कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने योजना के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का गारंटीकृत रोजगार मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी गति मिलेगी, जिससे समग्र विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम को सूचना सहायक जिला पंचायत विनीत दास ने भी संबोधित करते हुए मनरेगा और वी बी जी राम जी के बारे में होने वाले लाभ सहित अन्य पहलुओं को बारीकी से जानकारी देते हुए बताया।

कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यशाला में जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और संवाद के माध्यम से योजना के विभिन्न पहलुओं को समझा।

इस पहल से कवर्धा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, विकास और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के 1 लाख 10 हजार 682 किसानों के बैंक खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए की राशि हस्तांतरित

Bhuvan Patel

विश्व पर्यावरण दिवस पर चारागाह विकास कार्यशाला संपन्न: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ठोस पहल

Bhuvan Patel

कार्यवाही: वन भूमि से अतिक्रमण हटाया, आरोपी जेल भेजा गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!