BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 2.397 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पांडातराई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 397 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 23,000 रुपये आंकी गई है।
ग्राम रैतापारा में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होली राम चंद्रवंशी (57 वर्ष, रैतापारा) और भुखन दास मानिकपुरी (35 वर्ष, चरखुरा कला) के रूप में हुई है।
तलाशी में बरामद गांजा को विधिवत सीलबंद कर जब्त किया गया और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, निरीक्षक मनीष मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई संजीव तिवारी, एएसआई रघुवंश पाटिल, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, आरक्षक लेखा चंद्रवंशी एवं सहायक आरक्षक नरेन्द्र चंद्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री या भंडारण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कांग्रेस भवन में बैठक: रियल इस्पात हादसे में मृत श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच व औद्योगिक सुरक्षा पर जोर

Bhuvan Patel

हडताली संविदा कर्मियों ने खून से लिखा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को खत

Bhuvan Patel

कवर्धा के सरोदा जलाशय में मछुआरों को मिला अब तक के सबसे बड़ी मछली

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!