BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

सरोदा रोड पर भय और अवैध वसूली फैलाने वाले असामाजिक तत्व धराए — कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस ने सरोदा रोड पर राहगीरों को डराकर अवैध वसूली करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त और त्वरित अभियान चलाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (IPS) को इलाके में हो रही गुंडागर्दी व जबरन वसूली की शिकायत मिली थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
निर्देशों के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सरोदा रोड पहुंची। मौके पर संदिग्धों की पहचान कर सभी को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने यात्रियों को रोककर डराने, धमकाने और अवैध वसूली करने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, गुंडागर्दी या अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर भय फैलाने वालों के खिलाफ कठोर एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कबीरधाम पुलिस की अपील:
यदि कहीं जबरन वसूली, धमकी या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत निकटतम थाना या Dial–112 पर सूचना दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
गिरफ्तार आरोपीगण
निपलेश पटेल, उम्र 26 वर्ष, ग्राम खैरबना
गीतेश साहू, उम्र 27 वर्ष, ग्राम खैरबना
लक्ष्मण साहू, उम्र 18 वर्ष, ग्राम तारो
राम साहू, उम्र 18 वर्ष, ग्राम तारो
दीपेश पाली, उम्र 20 वर्ष, ग्राम तारो
तुलेश्वर साहू, उम्र 24 वर्ष, ग्राम तारो
कबीरधाम पुलिस जिलेवासियों की सुरक्षा, विश्वास और शांति व्यवस्था के लिए हमेशा तत्पर है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“केसला गांव 24 घंटे के लिए सील! तंत्र-मंत्र के नाम पर बंद हुआ पूरा गांव — स्कूल-आंगनवाड़ी तक ठप”

Bhuvan Patel

वन कर्मचारियों की एकता का प्रदर्शन: परसराम चंद्राकर पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित

Bhuvan Patel

वर्तमान विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का नीलकंठ को समर्थन, नही कोई मनमुटाव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!