BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, 8 बच्चे घायल — कलेक्टर ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 तहसील के ग्राम पहंदा में गुरुवार को दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 8 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
तहसीलदार राजू पटेल ने बताया कि यह हादसा गुरुवार को अपराह्न लगभग 3:00 से 3:30 बजे के बीच उस समय हुआ जब बारिश से बचने के लिए ग्राम पहंदा स्थित पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास प्रतीक कोसले (उम्र 26 वर्ष) सहित कुछ बच्चे रुके हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रतीक कोसले की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा अन्य 8 बच्चे घायल हो गए।
घायलों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
1. धनी कुमार पिता माधव (उम्र 21 वर्ष)
2. विकास बंजारे पिता मोहन लाल बंजारे (उम्र 15 वर्ष)
3. सौरभ बंजारे पिता मोहन लाल बंजारे (उम्र 10 वर्ष)
4. छविंद्र कुमार बंजारे पिता सुहनलाल बंजारे (उम्र 15 वर्ष)
5. विजय कुमार निषाद पिता संतोष निषाद (उम्र 17 वर्ष)
6. रुद्र कुमार मांडले पिता पुरूषोत्तम मांडले (उम्र 12 वर्ष)
7. मयंक मांडले पिता पुषोत्तम मांडले (उम्र 6 वर्ष)
8. नवीन कोसले पिता सीताराम कोसले (उम्र 25 वर्ष)
सभी घायल ग्राम पहंदा निवासी हैं। बलौदा बाजार जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्य तत्परता से जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी गिरफ्तार , पंडरिया पुलिस की कार्यवाही

Bhuvan Patel

कवर्धा विधानसभा में विधायक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी

Bhuvan Patel

खेलन यादव ने अपने पत्नी की अन्य पुरुष के साथ चरित्र शंका पर पत्नी को मौत के घाट उतारा , अब जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!