BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

पेचकस से की थी हत्या… पुलिस की फुर्ती से आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में पेचकस जैसे धारदार औज़ार से चार लोगों पर जानलेवा हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी अशोक साहू को पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
घटना 27 सितंबर 2024 की है, जब बिरनपुर खुर्द निवासी रोहित साहू पर गांव के अशोक साहू ने पेचकस से हमला किया। गंभीर रूप से घायल रोहित साहू ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने गांव के शीतला मंदिर के पास उतरा साहू, तीजू साहू और दुकल्हा साहू पर भी प्राणघातक वार किए, जिनमें तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे।
मामले में थाना कवर्धा ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। चौकी प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार पेचकस भी बरामद किया।
विस्तृत विवेचना और दस्तावेजीकरण के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया, जहां 30 अक्टूबर 2025 को माननीय न्यायालय ने आरोपी अशोक साहू को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर सहित पुलिस टीम के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जून में मिलेगा तीन माह का चांवल एकसाथ, अन्य राशन सामग्री का होगा मासिक वितरण

Bhuvan Patel

कवर्धा में ग्रामीण विकास को नई गति मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 1.24 करोड़ से तीन CC सड़कों का भूमिपूजन

Bhuvan Patel

बीमार अशक्त वृद्ध महिला से दुष्कर्म: 2 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!