BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अवैध रेत माफिया बेखौफ! पुलिया से नदी में गिरा ट्रैक्टर, चालक घायल—प्रशासनिक लापरवाही फिर उजागर”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की मनमानी ने एक बार फिर गंभीर हादसे को जन्म दे दिया। शनिवार दोपहर कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा गोड़ान में रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से सीधे नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक पुसऊ राम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से तुरंत लोरमी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना में ट्राली पुलिया पर फंस गई, जिसे बाद में जेसीबी की मदद से हटाया गया। हैरानी की बात यह है कि इसी क्षेत्र में इस तरह की दुर्घटना यह दूसरी बार हुई है, लेकिन फिर भी अवैध रेत परिवहन और उत्खनन पर किसी प्रकार की ठोस रोक नहीं लगाई गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आगर नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर संकरे और जोखिमभरे रास्तों से ट्रैक्टरों में परिवहन किया जा रहा है, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। चिंता की बात यह है कि रेत माफियाओं पर कार्रवाई का अभाव और प्रशासन की चुप्पी, इस अवैध कारोबार के बढ़ते नेटवर्क को खुला संरक्षण देती प्रतीत होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो इस तरह की घटनाएं और भी गंभीर परिणाम ला सकती हैं। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या वे अवैध रेत कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निर्णायक कदम उठाएंगे या हादसों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कर्जा माफी के बाद कांग्रेस ने KG-2 से PG तक फ्री शिक्षा का किया ऐलान – नीलकंठ चंद्रवंशी

Bhuvan Patel

देश में जल संरक्षण की नई मिसाल बना बलौदाबाजार — जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार 1.0 से सम्मानित, कलेक्टर दीपक सोनी ने केंद्रीय मंत्री से ग्रहण किया 1 करोड़ का राष्ट्रीय सम्मान”

Bhuvan Patel

भैंस चराने गए बुजुर्ग ने फोंक नदी में बहने से हुई मौत 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!