BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र में चरवाहे पर जंगली जानवर का हमला, चरवाहा लापता—अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभयारण्य परिक्षेत्र चिल्फी से एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सिंघनपूरी गांव का एक चरवाहा गुनी राम यादव (62)अपने नाती के साथ मवेशियों को चराने मध्यप्रदेश सीमा से लगे कान्हा क्षेत्र की ओर गया था। इसी दौरान उस पर जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय चरवाहे का नाती साथ था, जो मवेशियों को लेकर घर वापस लौट आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
फिलहाल चरवाहा लापता है और उसकी तलाश जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन वन विभाग  मामले की जांच में जुट गए हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“दीपावली में मिट्टी के दीयों से जगमग होगा बलौदाबाजार — कलेक्टर दीपक सोनी ने बढ़ाया स्वदेशी कारीगरों का उत्साह”

Bhuvan Patel

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कवर्धा, 5 हजार श्रद्धालुओं संग निकली भव्य भोरमदेव पदयात्रा

Bhuvan Patel

कवर्धा जिला कार्यालय में फर्जी डिप्टी कलेक्टर बन घुसपैठ की कोशिश, पुलिस ने तीन को दबोचा – प्रशासनिक तंत्र को गुमराह करने की साजिश नाकाम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!