BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस का शिकंजा: 2 तस्कर गिरफ्तार, गांजा व स्कूटी बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 बोड़ला  पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.958 किलोग्राम गांजा, बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल तथा एसडीओपी अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में की गई।
26 नवंबर को बोड़ला पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक बिना नंबर वाली ग्रे रंग की स्कूटी से पोड़ी–बोड़ला मार्ग होते हुए चिल्फी की ओर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद फारेस्ट बेरियर बांधाटोला, एनएच-30 पर नाकेबंदी की गई। कुछ देर बाद बताई गई स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक ईदरिस खान उर्फ पिंटू (25 वर्ष) निवासी पोड़ी और पीछे बैठा रामनाथ यादव (25 वर्ष) निवासी जैताटोला मिले।

स्कूटी की डिक्की से खाकी टेप में लिपटे दो पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 1.958 किलोग्राम निकला। दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया और बरामद सामग्री को सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 198/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
नकली शराब केस में भी शामिल ईदरिस खान
गिरफ्तार आरोपी ईदरिस खान हाल ही में पोड़ी चौकी क्षेत्र में उजागर हुए नकली शराब निर्माण एवं बिक्री प्रकरण में भी प्रमुख भूमिका निभाने वाला आरोपी है। इस मामले में भी पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे उसके नेटवर्क और सप्लायर्स की जानकारी प्राप्त की जा सके।
कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थ, नकली शराब एवं संगठित अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बच्चों के सपनों को मिली उड़ान: मुख्यमंत्री ने दी निःशुल्क बस सेवा की सौगात

Bhuvan Patel

सदगुरू कबीर साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्राकट्य दिवस पर की 20 लाख की घोषणा

Bhuvan Patel

औचक निरीक्षण: जल बर्बादी पर फटकार, ग्रामीण विकास योजनाओं का लिया जायजा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!