BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

सेवा, संवेदना और सशक्तिकरण के दो वर्ष: पंडरिया में विकास का नया अध्याय, विधायक भावना बोहरा ने जनता के प्रति जताया आभार”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना स्पष्ट जनादेश देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई गति एवं दिशा दी। इन विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को पुनः विकास के पथ पर अग्रसर किया। महिला, किसान,युवा, वरिष्ठजन हर व्यक्ति एवं वर्ग के लिए योजनाओं के संचालन से लेकर उनके हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसी कड़ी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विकास को नई गति दी, भावना दीदी की गारंटी उन्होंने जनता की सेवा, सुविधा, सम्मान और सुगमता के लिए किये अपने संकल्पों को धरातल पर उतारा है जिससे आज वहां स्वास्थ्य,शिक्षा, सशक्तिकरण, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से एक नए विकसित पंडरिया का निर्माण हो रहा है।
2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सेवा, संवेदना,सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण के अवसर पर मुझे अपनी सेवा एवं पंडरिया विधानसभा के विकास का सौभाग्य प्रदान करने के लिए मैं विधानसभा के मेरे परिवारजनों एवं अपने जनादेश से प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ। मैं केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और उन सभी हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी आभार जो दिन-रात मेरे साथ इस सफ़र में कदम से कदम मिलकर पूरे समर्पण भाव से कार्य किया।
विगत दो वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास के नए अध्याय लिखे हैं। मोदी की गारंटी में किये गए वादों को पूरा करते हुए जन-जन के चेहरों पर मुस्कान एवं घर में सुख-समृद्धि का प्रवाह किया है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रु. की आर्थिक सहयता, 3100 रु. में किसानों से धान खरीदी, दो वर्ष का बकाया बोनस, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र अभूतपूर्व कार्य, विकास व अधोसंरचना निर्माण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने का अतुलनीय कार्य हुआ है।
नक्सल समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या चरम पर थी, लेकिन माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आज प्रदेश में लाला आतंक समाप्ति की ओर है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास व सुशासन का नया सूर्योदय हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा भी विगत 2 वर्षों में विकास के एक नए अध्याय से जुड़ा है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति से आज गाँव-गाँव तक पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क प्रकाश, तालाब एवं चौक-चौराहों का उन्नयन, खेल मैदान, उद्यान, पुल-पुलिया का निर्माण और वनांचल क्षेत्रों में पक्के आवास एवं सड़कें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भावना दीदी की गारंटी एवं पंडरिया विधानसभा में पूरी हो रही जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे
पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसें, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 8 एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से लगभग 40,000 लोगों को लाभ मिला है। लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में 250 से अधिक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। उप तहसील कार्यालयों की स्थापना, सड़कों का निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता एवं अधोसंरचना कार्यों के लिए 400 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति दी गई है।
पीएम जनमन योजना के तहत कुई-कुकदुर में 3342 और पंडरिया विधानसभा में 14088 आवास स्वीकृत किए गए हैं। विधायक निधि से सामुदायिक भवन, प्रतीक्षालय, सीसी रोड जैसे कार्य समय सीमा में पूर्ण हो रहे हैं।
हरिनाला पुल निर्माण पूर्ण हुआ, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण प्रगति पर है, पंडरिया–पांडातराई बाईपास निर्माणाधीन है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130A के अंतर्गत पंडरिया नगर की सड़क मरम्मत हेतु 20 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है एवं कार्य का टेंडर जारी हो चुका है।
इसके अतिरिक्त 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण, बिसेसरा से पंडरिया 4 लेन सड़क की स्वीकृति, बकेला बैराज परियोजना, और पुल-पुलिया निर्माण हेतु 100-100 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति मिली है।
पंडरिया में जनसुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और समृद्धि ही हमारा लक्ष्य है और इसके लिए कार्य निरंतर जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जनसहयोग, आस्था और डिजिटल पारदर्शिता का संगम : श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महाअभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में पहले ही दिन 75 लाख से अधिक का जनदान, QR कोड से देशभर से जुड़े श्रद्धालु

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री से मिले भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि — कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग, “मां के नाम एक पेड़” मिशन को विस्तार देने का आग्रह

Bhuvan Patel

विधानसभा चुनाव के दौरान नौकरी छोड़ने वाले ईशवरी साहू निर्विरोध बने जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!