BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नाबालिग समेत अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ — 17 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित दो अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल की तकनीकी टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 04 आरोपी, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है, को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,80,000 मूल्य की कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरोह बीते कई वर्षों से बलौदाबाजार-भाटापारा तथा रायपुर जिले के विभिन्न थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
जांच में सामने आया कि ये गिरोह पेशेवर तरीके से बाइक चोरी करता था और चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलना, इंजन-चेसिस नंबर मिटाना, तथा वाइजर-मडगार्ड बदलकर रेडियम से नया नाम लिखवाना इसका सामान्य तरीका था। चोरी की मोटरसाइकिलों पर ‘किंग ऑफ हिरमी’, ‘कातिल AK-47’ जैसे नाम लिखे मिले।
आरोपियों ने चोरी की गाड़ियां विभिन्न जिलों में ग्राहकों को बेचने की बात स्वीकार की है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि चारों के खिलाफ पहले से भी मोटरसाइकिल चोरी के अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब खरीदारों की सूची तैयार कर अलग से कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
टिकेश्वर उर्फ राजा यादव (20) – ग्राम हिरमी, थाना सुहेला
योगेश यादव उर्फ सर्किट (18) – कुम्हार पारा, रामसागर वार्ड भाटापारा
भानु वर्मा (19) – ग्राम अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण
एक विधि से संघर्षरत बालक

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम के सहसपुर लोहारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन और ईंट भट्टों का बोलबाला, प्रशासन नदारद

Bhuvan Patel

कबीरधाम के कस्टम मिलिंग में लगे राइस मिलों की जांच की आवश्यकता

Bhuvan Patel

पंडरिया में बेखौफ बदमाशों का आतंक: थाना से चंद कदमों पर चोरी, जुआ-सट्टा चरम पर, पुलिस बेबस

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!