BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन की तैयारियाँ तेज़: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया व्यवस्था का त्वरित जायज़ा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 11 दिसंबर को होने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सुचारू और भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने पहले अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की संपूर्ण प्रगति का अपडेट लिया। इसके बाद वे घोटिया स्थित स्थल पहुंचे और मुख्य मंच, डोम, पंडाल, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्था समय सीमा में पूरी हों और कार्यक्रम में पहुंचने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया—
मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा एवं सभी सेक्टरों में व्यवस्थित बैठक व्यवस्था
प्रवेश और निकासी मार्गों को स्पष्ट व सुरक्षित बनाना
पार्किंग एवं यातायात योजना को सुचारू रखना
पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और मेडिकल सहायता की पर्याप्त व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी की बेहतर तैयारी
उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज कवर्धा सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं और आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा, इसलिए कार्यक्रम की प्रत्येक तैयारी उत्कृष्ट होनी चाहिए।
प्रशासन ने दी प्रगति की जानकारी
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि मुख्य मंच के साथ विशाल डोम-पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें जनसमुदाय के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था होगी। साथ ही विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ग्राम केजेदाह पहुंचकर प्रभावित किसानों से मिले

Bhuvan Patel

अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी , पुलिस ने भेजा जेल

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा की पहल रंग लाई, नगर विकास के लिए मिली बड़ी सौगात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!