BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकपांडातराईबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया का विकास मॉडल: विधायक भावना बोहरा के 2 वर्ष बने छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहचान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ की राजनीति में पंडरिया विधानसभा आज विकास, सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व का राष्ट्रीय उदाहरण बनकर उभर रही है। विधायक भावना बोहरा के दो वर्षों का कार्यकाल न केवल उपलब्धियों से भरा रहा, बल्कि उनके मानवीय निर्णयों और त्वरित कार्यशैली ने उन्हें प्रदेश के सबसे सक्रिय व प्रभावी जनप्रतिनिधियों में शामिल कर दिया है।
मानवीयता का अद्वितीय उदाहरण — अनाथ बच्चों को दिया जीवनभर का सहारा 

कुकदूर के पास तेंदूपत्ता तोड़कर लौटते समय हुए हादसे में अनाथ हुए सेमरहा के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी—शिक्षा, पालन-पोषण और भविष्य तक—विधायक भावना बोहरा ने स्वयं उठाई।
जिला पंचायत सदस्य दीपा धुर्वे कहती हैं,
“विधायक पहली बार ऐसी देखी जा रही हैं, जो अनाथ बच्चों के लिए मां की तरह खड़ी हो जाती हैं।”
यह कदम क्षेत्र में संवेदनशीलता और जनसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।
सड़क, बिजली, पेयजल—अधोसंरचना में रिकॉर्ड सुधार

पूर्व जनपद पंचायत पंडरिया सभापति भाजपा नेत्री उतरा गोकुल साहू ने बताया कि, पंडरिया में वर्षों से लंबित सड़कें और जर्जर मार्ग आज पूरी तरह बदल चुके हैं।
ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार
खेतों तक सुगम पहुंच
पेयजल संकट वाले गांवों में हैंडपंप मरम्मत, नए पंप और टैंकर आपूर्ति इन कदमों ने ग्रामीण जीवन को नई राहत दी है।
बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा — प्रदेश में पहली पहल

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुल्लापुर फलित साहू बताते हैं कि पंडरिया–पांडातराई कॉलेज जाने वाली बेटियों को सुरक्षित, सुगम और मुफ्त परिवहन सुविधा ने क्षेत्र में महिला शिक्षा को नई दिशा दी है।
यह पहल पूरे प्रदेश में एक सामाजिक परिवर्तन का प्रेरक मॉडल बन रही है।
हर मंडल में विधायक कार्यालय — जनता तक सीधी पहुंच का नया सिस्टम

भाजपा मंडल अध्यक्ष पांडातराई प्रदीप गोस्वामी के अनुसार, यह पहला मौका है जब किसी विधायक ने पूरे विधानसभा के प्रत्येक मंडल में स्थायी विधायक कार्यालय खोले हैं।
समस्याओं का तत्काल पंजीकरण
त्वरित समाधान
मुफ्त एंबुलेंस और मोबाइल हेल्थ यूनिट
इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं और प्रशासनिक पहुंच बेहद मजबूत हुई है।
युवाओं और बच्चों के लिए ‘फ्री कोचिंग सेंटर’ —

शिक्षा में नई क्रांति
नगर पालिका पंडरिया उपाध्यक्ष सुमित तिवारी बताते हैं कि पंडरिया नगर में प्रारंभ हुआ निःशुल्क कोचिंग सेंटर, जिसे जनता ‘भविष्य निर्माण केंद्र’ कहती है, बच्चों के लिए बड़ा अवसर बनकर उभरा है।
इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित हरि नाला पुलिया का निर्माण पंडरिया के बड़े विकास कार्यों में शामिल है।
विधायक भावना बोहरा की 2 वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां
✔ ग्रामीण सड़कों में बड़े पैमाने पर सुधार
✔ शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल पर प्राथमिक फोकस
✔ निःशुल्क एंबुलेंस और मोबाइल हेल्थ यूनिट
✔ प्रत्येक मंडल में विधायक कार्यालय
✔ बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा
✔ अनाथ बच्चों की जीवनभर की जिम्मेदारी
✔ युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर
✔ पुलिया, सामुदायिक भवन और अधोसंरचना का विस्तार
पंडरिया का विकास मॉडल — प्रदेश व देश के लिए प्रेरणा
भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंडा बाल मुकुंद चंद्रवंशी ने बताया कि विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया आज एक ऐसा मॉडल बन चुका है जिसे छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देशभर में सुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित जनसेवा के आदर्श रूप में सराहा जा रहा है।

उनकी कार्यशैली ने पंडरिया को आने वाले वर्षों के लिए मजबूत, स्थायी और आधुनिक विकास का आधार प्रदान किया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव जंगल में अवैध लकड़ी का कारोबार — सीमित कार्रवाई से बढ़ी विभाग की किरकिरी!

Bhuvan Patel

“गांधी-शास्त्री जयंती और विजयदशमी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 पेटी अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार, ड्राई डे पर मुनाफाखोरी का प्रयास नाकाम”

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम नेउरगांव खुर्द में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!