BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा तोहफा: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की वैधता अब आजीवन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगार युवाओं और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रमाणपत्र की वैधता जीवनभर के लिए मान्य होगी।
पहले TET प्रमाणपत्र सिर्फ 7 साल के लिए ही मान्य रहता था, जिसके बाद अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ती थी। लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश (दिनांक 26 जून 2021) के अनुसार यह प्रावधान पूरी तरह हटाकर वैधता को आजीवन कर दिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नियम साल 2011 से अब तक जारी सभी TET प्रमाणपत्रों पर लागू होगा।
जिन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें नया प्रमाणपत्र फिर से जारी किया जाएगा।
इस फैसले से प्रदेश के लाखों युवाओं को लाभ मिलेगा और वे बिना समय-सीमा के बंधन के शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो सकेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रमेश कुमार शर्मा होंगे कुंडा का पंचायत सचिव ,जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश 

Bhuvan Patel

“डीए और एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा अभियान — 1 नवंबर से कर्मचारियों का ‘एक मंच एक मांग’ हस्ताक्षर आंदोलन”

Bhuvan Patel

पूर्व मंत्री मो.अकबर हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम पढने के बजाय हलाल कानून के बारे में पढ़े – अधिवक्ता पोखराज परिहार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!