कबीरधाम जिला आज विकास के नए दौर में प्रवेश कर गया। जिले के नए सरकारी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया, जिसे कबीरधाम की अब तक की सबसे बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धि माना जा रहा है। 40 एकड़ में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली है। इसके शुरू होने से जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का नया अध्याय शुरू होगा।



