BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

गड़बड़ी! नवागांव की 10 लाख की C.C. रोड दो महीने में टूटने लगी – पंचायत ने नियम तोड़कर ठेका दिया, 10% कमीशन का खुला मामला”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार , जिले के जनपद पंचायत भाटापारा के ग्राम पंचायत नवागांव में डी एम एफ फंड से बनी सी सी रोड को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। करीब 10 लाख रुपये खर्च कर पांच मीटर सी सी सड़क अक्टूबर 2025 में दीपावली से ठीक पहले बनकर तैयार हुई थी। लेकिन अब, सिर्फ दो महीने में ही सड़क टूटने और उखड़ने लगी, जिससे धूल से गांव के लोग परेशान हैं।

काम पंचायत के नाम, लेकिन ठेका किसी और को!
सरकार ने यह काम ग्राम पंचायत को दिया था।पर ग्रामीणों का कहना है कि असल में—काम की स्वीकृति साकेत (संकेत) अग्रवाल ने कराई 
वही सामग्री भी लाया
और वही सड़क भी बनवाया
मतलब पंचायत के नाम का उपयोग हुआ, लेकिन काम नियमों को तोड़कर ठेके पर दे दिया गया।
यह पंचायती राज अधिनियम के नियमों के खिलाफ है, क्योंकि काम पंचायत के जरिए ही होना चाहिए और कोई बाहरी ठेकेदार बिना प्रक्रिया के काम नहीं कर सकता।
ग्राम प्रतिनिधियों ने क्या कहा
 पंच पति रामकुमार निषाद (वार्ड 06)
“सड़क बनते समय जब हमने खराब काम की बात कही, सरपंच पति ने ध्यान नहीं दिया।”
“पंचायत की बैठक में खर्च का हिसाब भी नहीं बताया जाता।”
“काम में बहुत खराब सामग्री डाली गई, इसलिए सड़क जल्दी खराब हो गई।”
 उपसरपंच पति अश्वनी साहू
“काम को नियम के खिलाफ ठेका पर दे दिया गया।”
“सीमेंट–रेत की मात्रा कम रखी गई, पानी भी ठीक से नहीं डाला गया।”
“इस वजह से सड़क दो महीने में ही उखड़ रही है और धूल उड़ रही है।”
👉 सबसे बड़ा खुलासा – सरपंच पति  वर्मा
उन्होंने खुद माना कि—
“साकेत अग्रवाल ने डी एम एफ से काम की स्वीकृति दिलाई।”
“सामग्री भी उसी ने खरीदी और अपने हिसाब से सड़क बनवाई।”
“और मुझे 10% कमीशन दिया।”
यह बात साफ साबित करती है कि डी एम एफ फंड का बंदरबांट हुआ है।

गांव की माँग – जांच हो, कार्रवाई हो
गांव के लोग इस मामले को गंभीर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि:
✔ उच्च स्तरीय जांच समिति बने
✔ सड़क निर्माण की टेक्निकल (तकनीकी) जांच हो
✔ दोषियों पर पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए
✔ DMF फंड के दुरुपयोग को रोका जाए
लोगों का कहना है कि DMF फंड जनता के विकास के लिए होता है, न कि कमीशन और ठेकेदारों के लिए।
ग्रामीणों का सवाल
“अगर 10 लाख की सड़क दो महीने नहीं टिक सकती, तो यह पैसा आखिर गया कहाँ?”
गांव वाले जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी दोबारा न हो।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यालय से दूरी बना रहे है पंचायत सचिव , ग्रामीण परेशान , बर्खास्त की मांग

Bhuvan Patel

दिन दहाड़े 18 लाख की चोरी, स्कूटी की डिक्की से उड़ाए रुपए – CCTV में कैद हुई वारदात

Bhuvan Patel

बिहार चुनाव में जनता पुनः एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाकर सुशासन व विकासवादी सरकार चुनेगी : भावना बोहरा*

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!