BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

“मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक” — विधायक इंद्र साव ने संत गुरु घासीदास शोभायात्रा का किया स्वागत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
संत गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के अवसर पर प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक श्री साव ने जैतखंभ एवं बाबा के चित्र पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
भाटापारा विधायक इंद्र साव ने जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत गुरु घासीदास बाबा का “मनखे-मनखे एक समान” का उपदेश आज भी समाज को समानता, एकता और भाईचारे का मार्ग दिखाता है। बाबा ने ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव का विरोध कर सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जिसे आज सर्व समाज अपना रहा है।
मिनी माता भवन से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे और युवा शामिल हुए। पंथी नृत्य, जय सतनाम के उद्घोष और बाजे-गाजे के साथ निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मिनी माता भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री से मिले भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि — कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग, “मां के नाम एक पेड़” मिशन को विस्तार देने का आग्रह

Bhuvan Patel

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से उम्मीदवार उतरा गोकुल साहू का जनसंपर्क जारी मिल रहा है समर्थन 

Lomesh Patel

जिला चिकित्सालय कबिरधाम में सर्पदंश मरीजों का हो रहा बेहतर इलाज , चलाया जा रहा जागरुकता अभियान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!