BP NEWS CG
पंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

पंडरिया को विकास की बड़ी सौगात: विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ के छात्रावास व पुल निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत देवसरा में 100 सीटर कन्या छात्रावास तथा मैनपुरा–देवपुरा को जोड़ने वाले हरिनाला पुल निर्माण सहित कुल 3 करोड़ 67 लाख 95 हजार रुपये के अधोसंरचना कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में पंडरिया विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कन्या छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। वहीं पुल निर्माण से ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन में पंडरिया विधानसभा में 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। हालिया बजट में सड़क चौड़ीकरण, नवीन महाविद्यालय, पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों, एनीकेट एवं जलाशय निर्माण जैसी कई बहुप्रतीक्षित मांगों को स्वीकृति मिली है।
भावना बोहरा ने दोहराया कि जनविश्वास से जन-जन के विकास का संकल्प लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में सतत कार्य किए जा रहे हैं, ताकि पंडरिया को समृद्ध और आत्मनिर्भर विधानसभा बनाया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पांडातराई में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से जनता परेशान, कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bhuvan Patel

कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखंड में मतदान शुरू, दिग्गज मैदान में

Bhuvan Patel

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: जल्द बढ़ेगी 4 गुना सैलरी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!