BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शादी का झांसा देकर होटल दक्ष पैलेस में युवती से दुष्कर्म, आरोपी वीरु साहू गिरफ्तार कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, FSL टीम ने होटल में किया घटनास्थल का निरीक्षण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी वीरु साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस में ले जाकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया था।
थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 534/2025, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरु साहू को गिरफ्तार किया गया।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने युवती को विवाह का झूठा आश्वासन देकर 01 नवंबर 2025 एवं 04 नवंबर 2025 को कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने विवाह से इंकार करते हुए पीड़िता से संपर्क समाप्त कर दिया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस एवं फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने होटल दक्ष पैलेस का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए, साथ ही होटल के गेस्ट एंट्री रजिस्टर को भी जप्त किया गया है।
पीड़िता का कथन दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्यों का संकलन जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है और मामले की विवेचना संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।
कबीरधाम पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रिटर्निंग ऑफिसर को दी गालियाँ और धमकी शिक्षक कमलेश देवांगन निलंबित, शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

वनभूमि पर चर्च निर्माण विवाद— डीएफओ का खंडन अधूरा, वन विभाग और वन विकास निगम की दोहरी व्यवस्था से जवाबदेही पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

कवर्धा में कामठी मंदिर विवाद पर बवाल, हाईवे जाम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!