BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

25 को महा स्वच्छता अभियान : जिला पंचायत सामान्य सभा में सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था और खाद वितरण पर हुई कड़ी समीक्षा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले में 25 सितंबर को बड़े पैमाने पर महा स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों, प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने आमजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पालकों और नागरिकों से अभियान में शामिल होकर इसे जनांदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
यह निर्णय जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में लिया गया, जिसमें विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग सहित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा हुई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और खाद-बीज वितरण जैसे प्राथमिक मुद्दों पर समय-सीमा में कार्रवाई हो।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2023-24 से 2025-26 तक बड़ी संख्या में सड़कों की स्वीकृति मिली है, जिनमें से अधिकांश निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 28 कार्यों में 38 करोड़ 77 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं, विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग ने जानकारी दी कि खरीफ 2025 हेतु खाद और बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने चेतावनी दी कि समितियों में किसानों को सही मात्रा और उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध न कराने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक में महिला एवं बाल विकास योजनाओं—जैसे पूरक पोषण आहार, मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना—की समीक्षा की गई। कुपोषण रोकथाम, रेडी-टू-ईट की गुणवत्ता और महिलाओं व बच्चों में एनीमिया नियंत्रण जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया।
बैठकों में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष और अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद तेज — विधायक भावना बोहरा ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ बनेगा देश की एआई क्रांति का अगुवा: नवा रायपुर में 1000 करोड़ के एआई डाटा सेंटर की नींव रखी गई

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा गुरुघासीदास जयंती में हुई शामिल , बाबा जी दिए संदेश को अमल करने की अपील 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!