BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

भ्रष्टाचार की सीसी रोड! तीन महीने में टूटी सड़क, बिना साइड सोल्डर ग्रामीण घायल — ग्राम पंचायत राजपुर में निर्माण घोटाले का खुला खेल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदा बाजार जिले के जनपद पंचायत भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर में खैरा–खपरी मार्ग पर शमशान घाट के पास लगभग 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। करोड़ों के सरकारी दावों के बीच यह सड़क महज तीन महीने में ही क्षतिग्रस्त होकर टूटने लगी है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

निर्माण के बाद ठेकेदार द्वारा साइड सोल्डर नहीं डाला गया, जिसके कारण सड़क किनारे धंसान बनी हुई है। हालात इतने खतरनाक हैं कि आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
हैरानी की बात यह है कि कार्य स्थल पर नागरिक सूचना पटल तक नहीं लगाया गया, जिससे लागत, स्वीकृति, ठेकेदार का नाम और समय-सीमा जैसी अनिवार्य जानकारियां पूरी तरह गायब हैं। यह स्थिति साफ संकेत देती है कि निर्माण कार्य नियमों और मानकों को ताक पर रखकर किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक न तो जांच शुरू हुई और न ही मरम्मत, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। सवाल यह है कि क्या घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?
यह मामला केवल एक गांव की सड़क का नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं में हो रही लूट और जवाबदेही के अभाव का राष्ट्रीय उदाहरण बनता जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शंकराचार्य का अपमान देश की आस्था का अपमान: शाही स्नान रोके जाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर सनातन विरोधी होने का आरोप

Bhuvan Patel

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Bhuvan Patel

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा: जंगल में युवती की गला दबाकर हत्या का प्रयास

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!