BP NEWS CG
क्राइमबड़ी खबरबलौदा बाजार

दर्दनाक हादसा: वेयरहाउस में चने की बोरी गिरने से दो मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत, इलाके में शोक और आक्रोश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
दिनांक 06 जनवरी 2026, शाम लगभग 04:00 बजे ग्राम धौराभाटा थाना भाटापारा ग्रामीण अंतर्गत स्थित बंशी गोपाल वेयरहाउस में एक हृदयविदारक और लापरवाही उजागर करने वाली घटना सामने आई। वेयरहाउस में कार्यरत ग्राम बेलगहना, जिला बिलासपुर निवासी महिला श्रमिक के दो मासूम बच्चे वेयरहाउस के भीतर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चे चने की झिल्ली से चना निकाल रहे थे, तभी अचानक चना से भरा भारी बोरा असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर गया।
बोरे के नीचे दबने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से फंस गए। आसपास कार्यरत मजदूरों द्वारा तत्काल बोरा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत होना बताया गया है।
मृत बच्चों की पहचान
प्रतिमा पटेल, उम्र 6 वर्ष
अखिलेश पटेल, उम्र 5 वर्ष
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं वेयरहाउस प्रबंधन की घोर लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खतरनाक गोदाम परिसर में बच्चों की मौजूदगी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बोरे के असुरक्षित भंडारण को लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।
पुलिस द्वारा दुर्घटना में लापरवाही के पहलुओं की जांच एवं विवेचना की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी दरिंदगी का जाल: नाबालिग से अनाचार करने वाली महिला गिरफ्तार, पोक्सो के तहत सीधी कार्रवाई

Bhuvan Patel

‘बेटी बचाओ बेटी बढाओं’’योजना अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

Bhuvan Patel

महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों की आधार सीडिंग प्रक्रिया में आएगी तेजी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!