BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम जिला साहू संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे मुख्य अतिथि

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। कबीरधाम जिला साहू संघ एवं जिले की समस्त तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निरेंद्र साहू ने की।

अतिविशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, श्री संदीप साहू (कसडोल) सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षकगण शामिल रहे।
जिला स्तर पर धरमराज साहू को अध्यक्ष, कौशल साहू एवं श्रीमती मनीषा साहू को उपाध्यक्ष, लोकचंद साहू एवं श्रीमती कौशिल्या साहू को संगठन सचिव, लालचंद साहू को जिला महामंत्री तथा खिलेश्वर साहू को जिला कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।
तहसील स्तर पर कवर्धा नगर, पण्डरिया, कुण्डा, पिपरिया, कवर्धा ग्रामीण, बोड़ला, लोहारा पूर्व एवं लोहारा पश्चिम सहित अन्य क्षेत्रों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भी शपथ ग्रहण की।
समारोह में समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण और सामाजिक विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Bhuvan Patel

IPL सट्टेबाज़ी पर कबीरधाम पुलिस का शिकंजा – दो गिरफ्तार, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Bhuvan Patel

ओपन स्कूल परीक्षा में प्रशासन की सख़्त तैयारी: हर केंद्र पर तैनात विशेष निगरानी दल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!