BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजार

गैस लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर — एक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 डोंगरीडीह के पास आज सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार घरेलू गैस सिलेंडर से लदे ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
हालांकि, पुलिस की तत्परता से फरार गैस लदे ट्रक को कसडोल में पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक की पहचान के साथ-साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग करते हुए कहा कि ऐसे हादसे लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

देवउठनी एकादशी पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई माता महाकाली की मूर्ति का परिक्रमा लिया माता का आशीर्वाद।

Bhuvan Patel

नियमों के विपरीत कबीरधाम में मनरेगा का कार्य , जिम्मेदार मौन , कार्य में गुणवत्ता की कमी

Bhuvan Patel

वन विभाग की कार्यवाही, बंदर को बंदूक से मारने वाला हुआ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!