BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजार

भक्त गुहा निषादराज भक्ति, मित्रता और मानवता के प्रतीक : विधायक इन्द्र साव निषाद समाज सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा, जयंती समारोह में उमड़ा जनसमूह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 ग्राम मेण्डरा में भक्त गुहा निषादराज की जयंती हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक एकता के भाव के साथ भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटापारा विधायक इन्द्र साव रहे। इस अवसर पर निषाद समाज की मांग पर विधायक साव ने विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा कर समाज को बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि भक्त गुहा निषादराज भक्ति, मित्रता, समानता और मानवता के महान प्रतीक थे। रामायण काल में भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान गंगा तट पर उनका स्वागत सच्ची मित्रता और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने भगवान राम को राजा नहीं, बल्कि एक मित्र और मानव के रूप में स्वीकार किया, जो सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देता है।

विधायक साव ने कहा कि गुहा निषादराज ने यह सिद्ध किया कि महानता जाति, पद या धन से नहीं, बल्कि चरित्र, सेवा और प्रेम से पहचानी जाती है। उन्होंने वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने का कार्य किया और समाज को यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य समान हैं। आज के समय में उनके विचार सामाजिक एकता, समानता और आपसी सहयोग की प्रेरणा देते हैं।

7

इससे पूर्व निषाद समाज के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा विधायक इन्द्र साव का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। समाज की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसके पश्चात रामायण भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय निषाद, काली चरण निषाद, बिरबल निषाद, वीरालाल निषाद, मालिकराम निषाद, भनवार निषाद, बाबूलाल निषाद, हेमलाल ध्रुव, चेतन ध्रुव, देवनारायण बांधे, नानू सोनी, अमृतलाल निषाद, केजूराम निषाद, नेतनारायण निषाद, लखन निषाद, टेकनारायण निषाद, दिलीप निषाद, रेखराम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसानों के लिए खुशखबरी: कबीरधाम में नलकूप खनन पर से प्रतिबंध हटा

Bhuvan Patel

ड्यूटी के नाम पर छल: स्वास्थ्यकर्मी के साथ दुष्कर्म, गर्भपात और न्याय की जंग”

Bhuvan Patel

आम आदमी पार्टी से पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी चमेली कुर्रे घोषित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!