उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा गन्ना किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कारखाना प्रबंधन ने हाल ही में ₹07.95 करोड़ की अतिरिक्त राशि जारी की है, जिसके साथ ही अब तक कुल ₹39.84 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। नियमित एवं समयबद्ध भुगतान से क्षेत्र के गन्ना किसानों में संतोष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को लगातार भुगतान किया जा रहा है, जिससे सहकारी व्यवस्था के प्रति किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। कारखाना प्रबंधन के अनुसार भुगतान की यह निरंतरता किसानों की आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ कारखाने के सुचारू संचालन को भी मजबूती प्रदान कर रही है।



