BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

छात्रों के सर्वांगीण विकास और बेहतर अधोसंरचना की दिशा में बड़ा कदम स्वामी आत्मानंद स्कूल भाटापारा में वार्षिकोत्सव की धूम, विधायक इन्द्र साव ने रंगमंच हेतु 10 लाख की घोषणा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रोत्साहन और शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद स्कूल, भाटापारा में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इन्द्र साव रहे।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विधायक इन्द्र साव ने विद्यालय में शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा विशाल रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार और 5 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण का भी आश्वासन दिया।

विधायक साव ने कहा कि वार्षिक उत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को सशक्त करने का मंच है। शिक्षकों की निष्ठा, अभिभावकों के सहयोग और रचनात्मक वातावरण से ही ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी गढ़े जाते हैं, जो भविष्य में संस्था और नगर का नाम रोशन करते हैं।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह परिहार सहित समस्त शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा के अटल आवास में बड़ा प्रशासनिक छापा – 161 मकानों पर अवैध कब्जा, कई संदिग्ध हिरासत में

Bhuvan Patel

बड़ी कार्यवाही: आईपीएल सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

सातवे चक्र में भी भावना आगे और विजय की आगे …. जीत की संभावना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!