BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में विकास को नई उड़ान: ₹97.43 लाख के कार्यों से मजबूत होगी ग्रामीण अधोसंरचना और जल संरक्षण”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रामपुर (ठाठापुर) में ₹97 लाख 43 हजार की लागत से विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।

इन कार्यों के अंतर्गत ₹43 लाख 68 हजार की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं आरसीसी नाली निर्माण, ₹25 लाख की लागत से रानी खेत के पास स्टापडेम निर्माण, गनियारी नाला में ₹19 लाख की लागत से चेकडेम निर्माण, ₹8 लाख की लागत से प्राथमिक शाला के पास पुलिया निर्माण तथा ₹1 लाख 75 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। साथ ही आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला समूहों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।


इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। पुल-पुलिया, सड़क, नाली एवं जल संरक्षण संरचनाओं से आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी, जल प्रबंधन बेहतर होगा और ग्रामीण जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की स्पष्ट तस्वीर सामने आ रही है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुदृढ़ अधोसंरचना निर्माण से पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री नरेश साहू, महामंत्री श्री दारा सिंह, जिला मंत्री श्री राघवेंद्र वर्मा, सरपंच श्री गोपाल नेताम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री पिंटू सिंह, श्रीमती रूखमणि खोमलाल कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महिलाओं की आत्मनिर्भरता और बेटियों के सुनहरे भविष्य का आधार बनी महतारी वंदन योजना

Bhuvan Patel

मनरेगा के कार्यों में बड़ी गड़बड़ी , मजदूरों के हाजरी के अनुसार काम नही दुकान में बैठकर भरते है हाजरी

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनसंपर्क विभाग में विज्ञापन अनियमितता का उठाया मुद्दा 

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!