कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत विभिन्न उपवनमंडलों में विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर आर्द्रभूमियों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उपवनमण्डल सहसपुर लोहारा के अंतर्गत सहसपुर वेटलैण्ड में आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वेटलैण्ड संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा आर्द्रभूमियों की पारिस्थितिक एवं सामाजिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अमले द्वारा श्रमदान कर वेटलैण्ड क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।



