BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , सत्यभामा अजय दुबे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर सालसा के प्लान ऑफ एक्शन विशेष दिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन न्यायाधीश श्री राहुल कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल नेतृत्व में 24 जनवरी 2025 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरिया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के द्वारा रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। बच्चों के द्वारा रंगोली में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, लिंग भेदभाव, बालिका सुरक्षा एवं समानता, बालिकाओं की अवसर एवं भागीदारी को बढ़ावा देने, लिंग परीक्षण रोकथाम, चित्रकला प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं में भेदभाव, लिंग चयन अपराध जागरूकता जैसे पोस्टर बनाए गए। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंदारानी धावलकर एवं हिना साकत कक्षा 9 वीं, द्वितीय स्थान वंदना यादव, नेमिका साहू, रूपाली यादव एवं नेहा साहू कक्षा 9 वीं एवं तृतीय स्थान विद्या साहू एवं पल्लवी साहू कक्षा 9 वीं ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू चंद्रवंशी एवं मंदाकिनी कक्षा 9 वीं, द्वितीय स्थान चंचल काटले कक्षा 11 वीं एवं तृतीय स्थान श्वेता टंडन कक्षा 9 वीं ने प्राप्त किया। सभी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर चंद्रकांत यादव, मानस राम पटेल एवं अनुसुईया जायसवाल के द्वारा बालिकाओं के विधिक अधिकारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना पंडरिया सहायक उप निरीक्षक मानिक सिन्हा ने भी बच्चों को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया। थाना पंडरिया से आरक्षक शैलेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नीलकुसुम एक्का, शिक्षक एस. गिरी, सी. एस. क्षत्रिय, डी. पी. तिवारी, डी. के. वैश्य, एम. एस. साहू, शिक्षिका नीतू मल्लाह, मंजू भगत की सक्रिय भागीदारी रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुषमा बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, सेवा पखवाड़ा दिवस पर कवर्धा जनपद पंचायत में शिविर आयोजित

Bhuvan Patel

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को 6.53 करोड़ रूपए भुगतान जारी

Bhuvan Patel

बलौदाबाजार की डॉ. प्रभा शुक्ला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!