BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर कुंडा में मातृ-पितृ पूजन के साथ वार्षिक उत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल कुंडा में इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव, मातृ-पितृ पूजन एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विशेषर पटेल, अध्यक्ष, गो सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे उत्साह के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार और सकारात्मक विचारों से जुड़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामस्वरूप साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर यादव , सुखचंद चंद्रवंशी, हरेंद्र चंद्राकर, कृष्ण चंद्राकर, नकुल चंद्राकर, सुधा राम साहू, रामावतार विश्वकर्मा, बाबूलाल चंद्राकर, भागवत साहू, चेतराम साहू, शशांक शर्मा, उत्तर साहू, देवव्रत वैष्णव, जय राम साहू, कली राम चंद्राकर, होरीलाल गबेल, प्रदीप रजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

छोटे-छोटे भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कक्षा नवम के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा दशम के भैया-बहनों को पेन एवं श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कक्षा दशम के विद्यार्थियों का सम्मान किया गया और आगामी वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री नारायण दीप पाटले द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री ईश्वरी राम साहू ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, मातृ शक्ति, आचार्य-दीदी, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, पालकगण, मातृ शक्ति, आचार्य-दीदी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

संकल्प यात्रा से लोगों को मिल रहा लाभ,आयुष्मान योजना के कार्ड से लेकर उज्ज्वला योजना से हो रहे लाभान्वित अब तक 14 ग्राम पंचायतों तक चुका विकसित भारत संकल्प यात्रा

Bhuvan Patel

अवैध शराब तस्करी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Bhuvan Patel

“कांग्रेस नेता की पिस्टल से चली गोली, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, आरोपी गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!