BP NEWS CG
क्राइमबड़ी खबरबलौदा बाजार

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 46 बल्क लीटर से अधिक मदिरा जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए 46 बल्क लीटर से अधिक अवैध देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी क्षेत्र में बाल समुंद तालाब के पास विमल गुटखा के बड़े थैले में रखे 98 पाव देशी मदिरा मसाला (17.64 बल्क लीटर) लावारिस हालत में बरामद किए गए। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 9,800 रुपये आंका गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

इसी दौरान थाना पलारी अंतर्गत ग्राम टीला निवासी तेजेश्वर गहिरवारे के कब्जे से 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ भी धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बलौदाबाजार वृत्त में ग्राम करमंदा निवासी डागेश्वर प्रसाद वर्मा के कब्जे से 7.2 बल्क लीटर तथा ग्राम लवन निवासी संदीप निषाद के कब्जे से 9.00 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। कुल 16.2 बल्क लीटर जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 9,000 रुपये आंका गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

सिमगा क्षेत्र में ग्राम साराडीह थाना सहुेला निवासी संतु कटेर के कब्जे से 5.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3,000 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और जनहित में ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव, मनराखन नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी तथा नगर सैनिक राजकुमारी पैंकरा एवं दुर्गेश्वरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा खतरा, कोविड जैसी सावधानियां जरूरी

Bhuvan Patel

कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Bhuvan Patel

नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया पदभार ग्रहण  पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कबीरधाम पुलिस कप्तान का चार्ज देकर जिले के वर्तमान हालातों से कराया गया अवगत 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!