BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी दीनानाथ देवांगन गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने थाना सहसपुर लोहारा पहुंचकर अपने साथ हुई छेड़छाड़ एवं मारपीट की घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने ग्राम सिल्हाटी निवासी दीनानाथ देवांगन के खिलाफ अपराध क्रमांक 28/2026 दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 76, 296, 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे 06 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ला क्षेत्र के बच्चों को विधानसभा, जंगल सफारी और साइंस सेंटर का कराया भ्रमण

Bhuvan Patel

प्रेमांजलि शर्मा ने ग्राम पंचायत मरका के सरपंच पद के लिए जमा किया नामांकन

Bhuvan Patel

महाशिवरात्रि पर उपमुख्यमंत्री ने किया त्रिवेणी संगम में शाही स्नान, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!