BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

पेपर लीक का बम फूटा: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, मंडल की सख्ती—10 अप्रैल को दोबारा एग्जाम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को पुनः आयोजित की जाएगी।

मामला तब गरमाया जब 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में हिंदी विषय के “सेट-बी” प्रश्नपत्र के लीक होने की खबरें तेजी से वायरल हुईं। इस पर संज्ञान लेते हुए मंडल ने तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में सूचना दर्ज कराई गई और सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज हुई।

23 मार्च को हुई परीक्षा समिति की अहम बैठक में पूरे मामले की गहन समीक्षा की गई। जांच के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा को रद्द करना ही एकमात्र विकल्प है। इसके बाद मंडल ने बिना देर किए परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।

मंडल के इस फैसले से हजारों छात्रों पर सीधा असर पड़ा है। जहां एक तरफ निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस निर्णय को जरूरी माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर छात्रों में दोबारा परीक्षा को लेकर तनाव और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

मंडल ने साफ किया है कि 10 अप्रैल को होने वाली पुनः परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर पेपर लीक के पीछे कौन जिम्मेदार है और इस पर क्या कड़ी कार्रवाई होती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अब जिले के युवा भी भरेंगे उडान, मंत्री मो.अकबर के प्रयास से जिले में खुला निशुल्क आईएएस कोंचिग

Bhuvan Patel

हरिद्वार से पंडरिया तक: स्वामी नरेंद्र देव जी के सानिध्य में विशाल योग शिविर परसो

Bhuvan Patel

वन विनाश के कारण विभागीय अमला , वर्षो से जमे हुए है कर्मचारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!