BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

8 साल का इंतजार खत्म: हाईटेक बस स्टैंड से दौड़ी पहली बस, कवर्धा के विकास को मिली नई रफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। वर्षों से प्रतीक्षित हाईटेक बस स्टैंड का शुभारंभ आखिरकार हो गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर बस संचालन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही करीब आठ वर्षों से अधूरी पड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर उतर गई और कवर्धा की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिल गई।

लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक बस स्टैंड लंबे समय से तैयार था, लेकिन पहुंच मार्ग की संकीर्णता और यातायात संबंधी बाधाओं के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। घोठिया-जुनवानी मार्ग के चौड़ीकरण और आवश्यक अवरोधों को दूर किए जाने के बाद अब यह परियोजना आम जनता के लिए समर्पित कर दी गई है।

शुभारंभ समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे कवर्धा के विकास का नया अध्याय बताते हुए कहा कि शहर के विस्तार और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए जनता के सहयोग से यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने संकेत दिए कि पुराने बस स्टैंड के खाली होने के बाद उस स्थान का उपयोग महिलाओं एवं अन्य जनोपयोगी सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नए बस स्टैंड में सीसीटीवी निगरानी, पुलिस सहायता केंद्र, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और ऑटो स्टैंड जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 24 घंटे पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

नई व्यवस्था के तहत राजनांदगांव और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली सभी बसों का संचालन अब हाईटेक बस स्टैंड से होगा। वहीं विद्यार्थियों और दूरदराज से आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था भी बनाई गई है।

हाईटेक बस स्टैंड का संचालन शुरू होने से न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी और कवर्धा का शहरी विकास भी नई गति से आगे बढ़ेगा। यह परियोजना लंबे इंतजार के बाद साकार हुई ऐसी सौगात है, जो आने वाले वर्षों में जिले की पहचान को और मजबूत करेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा: समाज की प्रगति की नींव

Bhuvan Patel

पंडरिया और बोड़ला के 655 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू

Bhuvan Patel

दहेज के लिए मां,बेटा मिलकर पत्नि की गले को रस्सी से कस कर मरने की कोशिश , गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!