BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कसडोल में छापेमारी: 34 हजार की अवैध शराब जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार, आबकारी विभाग की सक्रियता से कसडोल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर करारा प्रहार किया गया है। संभागीय उड़नदस्ता रायपुर और जिला आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हसुआ बलौदा सबरिया डेरा के पास नदी किनारे छिपाकर बनाई जा रही कच्ची महुआ शराब की दो भठ्ठियों को नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश, कलेक्टर दीपक सोनी और उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के मार्गदर्शन में की गई। टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी विशेश्वर साव, जलेश कुमार सिंह और वृत्त प्रभारी कसडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छापेमारी के दौरान करीब 120 लीटर हाथभट्ठी शराब और लगभग 200 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 34,000 रुपये आंका गया है। मौके पर से नमूनों को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया और अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
आरोपी की तलाश जारी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और कार्रवाई की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गुरुनानक जयंती पर भारत माता सेवा ट्रस्ट ने बढ़ाया सम्मान का हाथ – सफाई कर्मियों को कंबल भेंटकर किया गौरवान्वित”

Bhuvan Patel

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व पुनः मिलने से क्षेत्र में हर्ष

Bhuvan Patel

युवक हत्या मामला: सीसीटीवी से खुलासा, आरोपी समीर साय गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!