BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़रायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

कुर्सी के कान………..श्रद्धा के नाम पर सौदा, अटल प्रतिमाओं में भ्रष्टाचार की कहानी, जांच जरूरी कुर्सी के कान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कहते हैं कि महापुरुषों की प्रतिमाएं उनके विचारों का प्रतीक होती हैं। लेकिन लगता है कुछ लोगों ने प्रतिमा को विचार नहीं, व्यापार का माध्यम बना लिया है। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के  अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर लग रही प्रतिमाओं को लेकर अब श्रद्धा से ज्यादा खरीद-बिक्री की चर्चा सुनाई दे रही है।

सुना है कि गांवों में कभी अटल चौक बने थे, अब शहरों में लाखों रुपये की लागत से अटल प्रतिमाएं स्थापित हो रही हैं। लेकिन गलियारों में कानाफूसी है कि प्रतिमाओं का रास्ता हर बार एक ही दुकान तक पहुंच जाता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर यह अटल प्रेम है या किसी खास सप्लायर पर अटूट विश्वास।

दिलचस्प बात यह है कि जब गुणवत्ता और खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठे तो निशाने पर सप्लायर नहीं, एक उप अभियंता आ गया। यानी मलाई किसी और ने खाई और मिर्च किसी और के हिस्से आ गई। यह प्रशासनिक जवाबदेही है या बलि का बकरा खोजने की पुरानी परंपरा, इसका जवाब शायद जांच ही दे सके।

 

भाजपा के ही वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सभी नगरीय निकायों में स्थापित अटल प्रतिमाओं की जांच की मांग कर मामला और गर्म कर दिया है। जब सवाल अपने ही घर से उठने लगें तो समझिए धुआं सिर्फ अफवाह का नहीं होता।

कुर्सी के कान कहते हैं कि अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीति को मर्यादा, ईमानदारी और सुशासन का पाठ पढ़ाया था। यदि उन्हीं के नाम पर बनने वाली प्रतिमाएं भी भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों में घिर जाएं, तो यह केवल सरकारी धन का सवाल नहीं, बल्कि अटल जी के आदर्शों के सम्मान का भी प्रश्न है। अब देखना यह है कि जांच असली जिम्मेदारों तक पहुंचती है या फिर फाइलों में कोई नया बलि का बकरा ढूंढ़ लिया जाता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हाप नदी में आई बाढ़ से दो ट्रैक्टर बहे, जनहानि नहीं

Bhuvan Patel

शनिवार को भी नामांकन फार्म जमा या खरीदा जा सकता हैं नहीं रहेगा छुट्टी 

Bhuvan Patel

अन्नपूर्णा और शक्ति स्वरूपा की अवतार है मां शाकम्भरी माता-उपमुख्यमंत्री

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!