BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचार

दामापुर-कापादाह के पास स्कूल बस पलटी, पुलिस ने तत्परता से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम दामापुर एवं कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस बच्चों को छोड़ने के दौरान पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 की मदद से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार, दुर्घटना में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को भी दे दी गई है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों की सहायता की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही बस पलटने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नागाडबरा हत्याकांड का खुलासा , 14 आरोपियो को पुलिस ने लिया हिरासत में 

Bhuvan Patel

जल संसाधन विभाग के सचिव ने भू-अर्जन प्रकरण, वनभूमि का डायवर्सन एवं उसकी प्रक्रियाओं पर प्राथमिकता में शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

Bhuvan Patel

करमतरा बाल मेले में स्वाद और उत्साह का मिला संगम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!